विधायकों की नाराजगी पर बोले बंधु तिर्की, ‘प्रदेश नेतृत्व से हुई चूक’

विधायकों की नाराजगी पर बोले बंधु तिर्की

रांची. झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रदेश कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पार्टी के कई विधायक नराजा है। कल आठ आलाकमान से मिलने के लिए रांची से दिल्ली पहुंचे। अब इस मामले को लेकर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विधायकों का नाराज होना लाजमी है। प्रदेश नेतृत्व से चूक हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नाराज विधायक आलाकमान के सामने अपनी बात रखेंगे। वहीं कांग्रेस के चार विधायकों को लेकर सफाई देते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि शिल्पी नेहा तिर्की अपने क्षेत्र में व्यस्त है। अन्य तीन विधायक अपनी निजी कार्य से दिल्ली नहीं जा पाये हैं।

Share with family and friends: