आजसू ने किया पार्टी का विस्तार, जिला महासचिव बने निमाई सेन

जामताड़ा : जिला स्तरीय आजसू ने पार्टी का विस्तार किया गया. जिला अध्यक्ष राजेश महतो के नेतृत्व में सरखेलडीह स्थित पार्टी कार्यालय में आजसू नेता तरुण गुप्ता की उपस्थिति में कई पदों के लिये पार्टी सदस्यों को स्थान देने की घोषणा किया गया. जिसमें जिला महासचिव निमाई सेन, जिला उपाध्यक्ष रमेश पंडित को बनाया गया. साथ ही विभिन्न मंडल अध्यक्ष की घोषणा हुई. जहां तरुण गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों को माला और पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत कर शुभकामना दिया.

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा की संघठन को मजबूती प्रदान करने के लिये पार्टी का विस्तार किया गया है. जिसमें जिला स्तरीय और मंडल स्तरीय पदों पर नियुक्त किया गया. जिससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी. आने वाले चुनाव में आजसू पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होगा. वहीं आजसू नेता तरुण गुप्ता ने कहा की संगठन को बेहतर रूप से आगे चलाने के लिये पार्टी को विस्तार किया गया. आगे पार्टी में बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं का समावेश होगा. साथ ही प्रखंड स्तरीय कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से सम्पन्न हो सके इसके लिये विस्तार का रूप दिया गया. जिसमें प्रखंड स्तर और जिला स्तर का पार्टी पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है.

रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री

29 मार्च को आजसू पार्टी की बैठक, जेल भरो आंदोलन की तैयारियों की होगी समीक्षा

बोकारो में AJSU ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन, JPSC का मामला गहराया

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...