Advertisement
Advertisement

अखिलेश सिंह ने कहा- राहुल के नेतृत्व में देश देखेगा विपक्ष का नया तेवर

पटना : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर बिहार कांग्रेस में खुशी की लहर है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की पहल करने वाले अग्रणी नेताओं में थे और नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। अपने संदेश में डॉ. सिंह ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है।

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन इस चुनाव के बाद जितना शक्तिशाली बनके उभरी है उसका सारा श्रेय राहुल गांधी को जाता है। राहुल एक बेहद निर्भिक, स्पष्टवादी एवं दूरदर्शी नेता के रूप में लोकप्रिय रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव के बाद यह स्थापित हो गया है कि राहुल की बातों का जनमानस पर कितना गहरा असर होता है। वे राष्ट्रीय नायक के रूप में उभरे हैं। हमें नहीं भूलना चाहिए कि नेता प्रतिपक्ष एक संवैधानिक पद है इसलिए इसकी एक गरिमा है। अहम सरकारी संस्थानों के सर्वोच्च पदों पर नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री के साथ नेता प्रतिपक्ष की सहमति भी जरूरी होती है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसलिए राहुल गांधी जैसे सूझबूझ वाले एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर मौलिक विजन वाले व्यक्ति का इस पद पर रहना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अहम है। कांग्रेस राहुल के नेतृत्व में एक अलग तेबर के साथ उभरी है और राहुल को नेता प्रतिपक्ष के रूप में पाकर विपक्षी राजनीति का नया कलेवर देखने को मिलेगा। इससे यह तय हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए विपक्ष को दबाना नामुमकीन होगा। यह देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए विपक्ष के नेता के रूप में राहुल नया मापदंड स्थापित करेंगे यह मेरा विश्वास है। प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी को बधाई दी एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। राहुल गांधी को बधाई देने वालों में कांग्रेस के कई नेता है। जिनमें डॉ. शकील अहमद खान, डॉ. मदन मोहन झा, कृपानाथ पाठक, प्रेमचंद्र मिश्र, डॉ. समीर कुमार सिंह, निर्मल वर्मा, लाल बाबू लाल, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़ और ब्रजेश प्रसाद मुनन शामिल थे।

यह भी पढ़े : Big Breaking : मोदी 3.0 में लगातार दूसरी बार स्पीकर चुने गए ओम बिरला

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 12 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 12 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...