पटना : बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज यानी नौ दिसंबर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस खास कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावा कई और लोगों ने प्रदेश कार्यालय में सोनिया गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर सभी नेताओं ने उन्हें बधाई दी। राजीव गांधी के असमय में निधन होने पर कांग्रेस को फिर से खड़ा करने की किसी ने सोची नहीं लेकिन सोनिया गांधी के मजबूत इरादों ने कांग्रेस को फिर से खड़ा किया।
वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मीडिया के सामने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। ममता के द्वारा कांग्रेस के नेतृत्व और उनके पार्टी के अस्तित्व पर उठाए गए सवाल पर कहा कि ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की एक लीडर हैं, उनकी पार्टी सिर्फ बंगाल तक सीमित है। ममता और उनकी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति करने का कद अभी नहीं है।
यह भी देखें :
बीजेपी अपने सहयोगी दलों का नहीं करते हैं सम्मान – अखिलेश सिंह
महाराष्ट्र में बीजेपी के स्ट्रेटजी को लेकर अखिलेश सिंह ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी के ज्यादा सीट आने पर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री से हटाकर देवेंद्र फडणवीस को बना दिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने कभी सहयोगी दलों को सम्मान नहीं दिया। यह सिर्फ महाराष्ट्र का उदाहरण नहीं है, अकाली दल इसका उदाहरण है। जदयू कई बार अलग होते रहा है। नीतीश कुमार बीजेपी को अच्छी तरह समझते हैं। नीतीश कुमार इस स्थिति को देखते हुए समय रहते हुए सही फैसला लेंगे।
यह भी पढ़े : ‘बिहार के छात्रों के साथ मजाक कर रही है सरकार’
विवेक रंजन की रिपोर्ट
Highlights


















