अगलगी की घटना के बाद डेली मार्केट का सर्वे

रांची: डेली मार्केट में अगलगी की घटना के बाद जिला प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंची और सर्वे किया. टीम ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बात कर घटना के बारे में जानकारी ली.

बातचीत के आधार स्थल का मूल्यांकन कर सूची तैयार की गयी. टीम डीसी राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर डेली मार्केट पहुंची थी.

टीम में शामिल अंचलाधिकारी मुंशी राम ने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि प्रशासन आपदा प्रबंधन के तहत सहायता राशि उपलब्ध करायेगा.

उन्होंने प्रभावितों को नुकसान से संबंधित आवेदन प्रपत्र की सूची तैयार करने को कहा. इस सूची के आधार पर प्रशासन अपने स्तर से जांच करेगा. इसके बाद नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

गौरतलब है कि मंगलवार की रात अगलगी की घटना हुई थी, जिसमें करीब 120 दुकानें प्रभावित हुई थीं.

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...