जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ राष्ट्र मंदिर में सनातन का पुनर्स्थापना और पुनर्जागरण भी हो रहा है : दामोदर मिश्र

पलामू: नवा बाजार प्रखंड के खण्ड सोहदाग में नवा बाजार प्रखंड समिति और प्रखंड के सभी पंचायतों की विश्व हिंदू परिषद के समितियों की एक सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय और संचालन प्रखंड मंत्री गणेश प्रसाद और प्रखंड बजरंग दल संयोजक सौरभ पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद पलामू जिला मंत्री  सह  नवा बाजार प्रखंड के प्रखंड पालक दामोदर मिश्र, जिला सह मंत्री अमित तिवारी, जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, जिला बलो पासना प्रमुख विकास कश्यप और बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनें भी उपस्थित रहीं।

आगामी कार्यक्रमों के बारे में जिला मंत्री ने बताया कि 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक जिला के सभी पंचायत और गांव तक संत संपर्क कार्यक्रम के द्वारा माहौल को राम मय बनाया जायेगा। तत्पश्चात, 01 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक ग्राम / नगर संपर्क अभियान चलेगा। इस अभियान में राम मंदिर का चित्र, निमंत्रण पत्र और पूजित अक्षत (पीला चावल) के साथ कार्यकर्ता प्रत्येक गांव / नगर के घर-घर जायेंगे और सभी को श्री राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रित करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के दिन लाइव प्रसारण होगा जिस को स्थानीय स्तर तक पंहुचाने का प्रबंध परिषद के कार्यकर्ता करेंगे। कार्यक्रम को यथासंभव मंदिर केंद्रित बना कर सभी लोगों को मंदिर आने के लिए आह्वान किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रत्येक गांव के मुख्य मंदिर में कोई न कोई अनुष्ठान जैसे, अखंड, विजय महामंत्र, राम चरित्र मानस पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, महा आरती और प्रसाद वितरण आदि अनिवार्य रूप से किए जायेंगे।

दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित

प्राण प्रतिष्ठा के शाम पूरे देश में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनी है। चौदह वर्षों के वनवास के बाद भगवान श्री राम जब अयोध्या वापस आए थे, तब भव्य दीपावली मनाई गई थी, ठीक उसी तर्ज पर चूंकि 500 वर्षों के बाद भगवान श्री राम की घर वापसी हो रही है, पूरे देश में भव्य दीपोत्सव मनाई जाएगी। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने गांव के सभी परिवार को उपरोक्त सभी कार्यक्रमों से अवगत कराएं, ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।

आज के बैठक में जिला मंत्री  सह  नवा बाजार प्रखंड पालक दामोदर मिश्र, जिला सह मंत्री अमित तिवारी, जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, जिला बलो पासना प्रमुख विकाश कुमार कश्यप, जिला गौ रक्षा प्रमुख रामव्रत सिंह, सह प्रमुख मनदीप विश्वकर्मा, मेदनी नगर नगर बजरंग दल सह संयोजक दिलीप गिरी, वार्ड नंबर 3 से बजरंगी चंद्रिका गिरी, नवा बाजार प्रखंड विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय, मंत्री गणेश प्रसाद, बजरंग दल संयोजक सौरभ पाण्डेय, उपाध्यक्ष सत्य नारायण जी, दुर्गा वाहिनी से काजल कुमारी, पूजा कुमारी, रानी कुमारी, पूजा कुमारी, काजल कुमारी, सुगंधा कुमारी, राधिका देवी, नमीना कुमारी, बिंदु देवी, उषा देवी, आरजू कुमारी, मलकानी कुंवर, सरस्वती कुंवर, उर्मिला देवी, शुशीला कुमारी, सुनैना कुमारी, सुमन कुमारी, प्रमिला देवी, सीमा देवी, निराला कुमारी इत्यादि की सहभागिता रही।

रेवती रमण की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Sarath में करोड़ों की सड़क पर घोटाले की गूंज, ग्रामीणों का...

Jharkhand: Sarath विधानसभा क्षेत्र के सारठ चितरा मुख्य सड़क रजवारडीह से अमजोरा तक  तकरीबन एक करोड़ की लागत से 4 किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद Aditya Sahu ने 3 अप्रैल को...

Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Aditya Sahu आज देर शाम नई दिल्ली से रांची पहुंचते ही प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के मीडिया को...

बिहार बना फिल्ममेकर्स की नई पसंद, अलग-अलग भाषाओं में बन रहीं...

पटना : बिहार राज्य में 45 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी मिली है। ये फिल्में भोजपुरी, हिंदी, मगही और हिंदी-मैथिली जैसी कई भाषाओं में...

RJD नेता कैलाश यादव का दावा, झारखंड में अपने दम पर...

Bokaro: झारखंड में गठबंधन के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर झामुमो-कांग्रेस एक साथ नहीं दिख रहे हैं वहीं अब...

बढ़ती गर्मी में बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 7:30 बजे से...

पटना : राज्य भर में तेजी से बढ़ रही गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img