सीवान में सियासत का खूनी चेहरा,घात लगाए बदमाशों ने किया हमला

सीवान में सियासत का खूनी चेहरा,घात लगाए बदमाशों ने किया हमला

vlcsnap 2022 04 05 13h28m21s251 22Scope News

घात लगाए बदमाशों ने किया हमला

Siwan-जहां निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी रईस खान पर जानलेवा हमला हुआ है. सोमवार रात को निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के काफिले पर गोलियों से हमला हुआ.

अपराधियों ने निर्दलीय उम्मीदवार के काफिले पर कई राउंड गोलियां चलाई है.

गनीमत रही कि रईस खान इस हमले में बाल बाल बच गए.

घात लगाए बदमाशों ने किया हमला

चुनाव खत्म होने के बाद सीवान से सिसवन अपने घर जाने के दौरान रईस खान के काफिले पर हमला हुआ.

इस हमले में दो समर्थकों को गोली लगी है.

वही काफिले के पीछे से इन्ही के गांव का युवक एक दूसरे वाहन सेे घर लौट रहा था अपराधियों ने समर्थक की गाड़ी समझकर उस पर भी गोली बरसा दी.

जिससे युवक की मौत हो गई। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महूअल गांव के समीप की है.

घटनास्थल से गोली के कई खोखे भी मिले हैं।फिलहाल घायलों का इलाज सीवान के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

मृतक की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर के निवासी विनोद यादव के रूप में हुईं.

वहीं घायलों में बबलू खान और भूलन मियां शामिल हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

पुलिस की तफ्तीश तेज

एसपी शैलेश सिन्हा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली.

पुलिस घटनास्थल पर भी पहुंच मामले की तफ्तीश कर रही है। इस घटना के पीछे किसकी साजिश है और कौन अपराधी छिपे हैं पुलिस की तहकीकात जारी है.

बताएं कि सोमवार , चार अप्रैल को बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ है जिसमें 24 सीटों के लिए कुल मिलाकर 187 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं.

रिपोर्टर: विजय (सिवान)

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...