हंगामे के बीच बिहार विधानसभा में स्पीकर ने VIP के तीन विधायकों के बीजेपी में विलय को दी मान्यता

हंगामे के बीच बिहार विधानसभा में स्पीकर ने VIP के तीन विधायकों के बीजेपी में विलय को दी मान्यता

पटना : बिहार विधानसभा में आज VIP विधायकों के बीजेपी में जाने का मुद्दा छाया रहा.

इस बीच विधानसभा में स्पीकर ने VIP के तीनों विधायकों का बीजेपी में विलय को मान्यता दे दी है.

वीआईपी के तीनों विधायक बीजेपी में विधिवत रूप से शामिल होने के बाद गये.

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद

और रेणू देवी ने तीनों को पार्टी में शामिल करवाया.

उप मुख्यमंत्री रेणू देवी ने कहा कि इन्हें पार्टी से जोड़ा नहीं गया बल्कि इनकी घर वापसी हुई है.

प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि हमने आज तक प्रयास किया कि NDA में सब ठीक रहे, लेकिन मुकेश सहनी ने बोचहां सीट पर उम्मीदवार उतारा. इसीलिए आज तीनों विधायक की घर वापसी हुई है.

पहले भी एनडीए के साथ थे और आज भी हैं- राजू सिंह

वीआईपी पार्टी के विधायक राजू सिंह ने कहा कि हम पहले भी एनडीए के साथ थे और आज भी एनडीए के साथ हैं. जिस तरीके से बोचहां विधानसभा सीट पर मुकेश सहनी ने कैंडिडेट उतार दिया इससे वो एनडीए छोड़ दिये हैं, हमलोग एनडीए में ही हैं.

बीजेपी में शामिल होने पर RJD ने ली चुटकी

VIP पार्टी के तीन विधायकों के बीजेपी में शामिल होने पर RJD ने चुटकी ली है. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यही बीजेपी का असली चेहरा है. मुकेश सहनी ने जैसा किया वैसा भुगत रहे हैं.

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...