Amit Shah Fake Video : गुजरात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

डिजीटल डेस्क : Amit Shah Fake Video मामले को गंभीरता से लेते हुए गुजरात पुलिस ने त्वरित और बड़ी कार्रवाई की है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने Amit Shah Fake Video मामले में एक्शन लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के पीए सतीश वंसोला भी शामिल हैं। वहीं इस मामले में महाराष्ट्र कांग्रेस (युवा) के सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। सतीश वंसोला ने वीडियो को अपने फेसबुक प्रोफाइल पर किया साझा किया था।

Amit Shah Fake Video – आरोपियों में एक कांग्रेस विधायक का पीए, दूसरा आप पार्टी कार्यकर्ता

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah  के Fake Video  मामले में गिरफ्तार दूसरा व्यक्ति आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। साइबर क्राइम डीसीपी लवीना सिन्हा ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पालनपुर और लिंकेडा के एक जागरूकता फैलाने वाले वीडियो को एडिट किया था। पुलिस की शुरुआती जांच में पाया गया है कि ये दोनों आरोपी का संबंध राजनीतिक पार्टियों से है। इस बात की भी जांच कर रही है कि वीडियो कहां से लिया गया और इसे किसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

Amit Shah Fake Video मामले में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि एडिटिंग किसने की। सतीश वंसोला ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर साझा किया। आरबी बारिया ने अपने फेसबुक हैंडल से वीडियो भी वायरल किया। कल पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। यह वीडियो संपादक के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच चल रही है। तेलंगाना की एक बैठक का वीडियो मिला

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के Fake Video मामले में गिरफ्तार दूसरा व्यक्ति आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
फाइल फोटो
Amit Shah Fake Video – महाराष्ट्र कांग्रेस (युवा) के सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah Fake Video मामले में डीपफेक वीडियो साझा करने के आरोप में महाराष्ट्र कांग्रेस (युवा) के सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मुंबई भाजपा नेता प्रतीक करपे ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अमित शाह का भाषण देने वाला एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ जो फर्जी था। है। इस मामले में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि सतीश वंसोला मेरे पीए भाई नहीं हैं। वह और दलित भाई उनके सम्मान के लिए कोई भी लड़ाई लड़ेंगे। भाजपा चुनिंदा लोगों को निशाना बनाती है। फर्जी खबरें चलाने के लिए भाजपा आईटी सेल चलाती है।

मंगलवार को इसी मामले में गुवाहाटी में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने अपने फेक वीडियो मामले में भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, “उनकी (कांग्रेस की) हताशा इस स्तर पर पहुंच गई है कि उन्होंने मेरे और अन्य भाजपा नेताओं के फर्जी वीडियो फैलाए। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने भी इस फर्जी वीडियो को फैलाने का काम किया। आज कांग्रेस पार्टी के एक बड़े नेता पर आपराधिक मामला चल रहा है। जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमान संभाली है, तब से वह राजनीति के स्तर को नए निचले स्तर पर ले जाने का काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि जनता का समर्थन पाने के लिए किसी का फर्जी वीडियो नहीं फैलाना चाहिए।”

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...