पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण कार्य बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश

कोडरमा : जयनगर प्रखंड के गोहाल में बन रहे पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण कार्य बंद होने को लेकर ग्रामीण गोलबंद होते जा रहे हैं. बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व विधायक जानकी यादव की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया.

डुगडुगी बजाकर पूर्व विधायक जानकी यादव ने आंदोलन का बिगुल फूंका. उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने जिन कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास किया था उनका निर्माण कार्य एक साजिश के तहत राज्य सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधी ने ठप्प करवा दिया. बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर जुटे और निर्माण कार्य बंद किये जाने का विरोध जताया.

लोगों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण कर जल्द शुरू करने की मांग की. पूर्व विधायक जानकी यादव ने कहा कि अगर सरकार योजनाओं का निर्माण कार्य फिर से शुरू नहीं करती है तो आने वाले समय में विकराल रूप से आंदोलन होगा और स्थानीय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन किए जाएंगे.

रिपोर्ट : कुमार अमित

Varanasi JDU सम्मेलन: 1 नवंबर को रोहनिया में कार्यकर्ता सम्मेलन, तैयारियों...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जदयू 1 नवंबर को वाराणसी के रोहनिया में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगा। मंत्री श्रवण कुमार ने तैयारियों की समीक्षा...

Bihar Digital Mitra Center: युवाओं को नौकरी के लिए मिलेगी ट्रेनिंग,...

 बिहार के 871 डिजिटल मित्र केंद्रों के जरिए युवाओं को इंटरव्यू, अंग्रेजी संवाद और कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 31 अक्टूबर तक विभाग के...

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...