निरसा : 4 महीनों का बकाया भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर फ्रंटलाइन वर्कर द्वारा मंगलवार से निरसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष अनिश्चितकालीन दिया जा रहा है. आज एएनएम भी समर्थन में धरना पर बैठ गयी.
धरना पर बैठे लोगों का कहना है कि कोरोना जैसे भीषण महामारी में हमलोगों ने अपनी परवाह न करते हुए कोविड के खिलाफ जंग लड़ने में अमूल्य योगदान दिया. बावजूद इसके 4 महीनों से वेतन का भुगतान नही किया जा रहा है. झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर लगे कोरोना जांच शिविर में योगदान दे रहे है उनका प्रतिदिन लगभग 100 से 150 रुपये का अतिरिक्त खर्च हो रहा है उसपर भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा है.
उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द मांगे मानी जाए क्यूंकि त्योहार भी है. परिवारिक आर्थिक स्थिती दयनीय है जल्द ही सरकार और जिला प्रशासन हमारी मांगे माने. उन्होंने कहा कि जब से फ्रंट लाइन वर्कर धरना पर बैठे हैं तो उनके स्थान पर दूसरे लोगों को काम पर रख लिया गया है.
रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा
Dhanbad- एक ट्यूटर के भरोसे चल रहा है 60 सीटों वाला ANM नर्सिंग स्कूल


















