Commercial Advertisment

WEST CHAMPARAN में विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मतदाताओं को किया गया जागरूक

पश्चिम चंपारण: WEST CHAMPARAN के नरकटियागंज श्याम बाल विकास मध्य विद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह अपने आप में अनूठा और समाजोपयोगी रहा जिसमें मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम राष्ट्रशक्ति का मिसाल बना। उक्त बातें एसएसबी 44वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक आशीष जे कृष्णा ने कही। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ दीप जलाकर सभापति रीना देवी, मुख्य अतिथि सहायक सेनानायक आशीष जे कृष्णा, विशिष्ट अतिथि उपसभापति पूनम देवी, सम्मानित अतिथि समाजसेवी बर्मा प्रसाद, सचिव अवध किशोर सिन्हा तथा अध्यक्ष शिक्षाविद छोटेलाल प्रसाद आदि ने की।

PATNA पहुंचे टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, कहा ‘खामोश’

वार्षिकोत्सव की शुरुआत के बाद सभी ने खड़े होकर राष्ट्रगान गाया जो कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को समर्पित था। उद्घाटनकर्ता नगर सभापति रीना देवी ने कहा कि इस विद्यालय के छात्र और छात्राएं कम संसाधन में भी बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं जो इनके परिणाम से पता चलता है और यह नगर के लिए गौरव की बात है। विद्यालय परिवार सभी सरकारी कार्यक्रमों एवं चुनावी समय में जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं यह अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है।

AURANGABAD में लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की मंशा से हथियार रखने की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

स्वागत संबोधन करते हुए सचिव अवध किशोर सिन्हा ने वार्षिकोत्सव पर पुरस्कृत होनेवाले छात्र छात्राओं को बधाई दी और उनके अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानाध्यापक राधेश्याम प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हम सभी शिक्षक अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर एवं समर्पित हैं और आनेवाले समय में यह विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक केंद्र जरूर बनेगा। इस वार्षिकोत्सव समारोह सह अभिभावक गोष्ठी की अध्यक्षता शिक्षाविद छोटेलाल प्रसाद ने की जबकि सफल संचालन शिक्षक व कवि साहित्यकार मुकुंद मुरारी राम ने किया।

WEST CHAMPARAN से राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

WEST CHAMPARAN

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...