Commercial Advertisment

WEST CHAMPARAN में पॉक्सो एक्ट के एक अभियुक्त समेत 5 गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण: WEST CHAMPARAN के नरकटियागंज शिकारपुर पुलिस ने अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर पास्को एक्ट के एक अभियुक्त तथा 5 लीटर चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी और तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है। पॉक्सो एक्ट मामले मे गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फुलवरिया गांव निवासी लालबाबू पासवान के रूप में की गई, वहीं शराब कारोबारी सिसई पकड़ी गांव निवासी विजय महतो और वारंटी लक्ष्मण यादव, राधा यादव, शिवदत यादव शामिल है।

72 घंटे में लगातार दो बार बिहार आएंगे PM MODI, जानें कहां आएंगे…

थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि दुकान से घर जाने के दौरान नाबालिग से लालबाबू ने छेड़खानी की थी। परिजन जब पूछने गए तब उनके साथ मारपीट भी की। मामले में नाबालिग की मां ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें लालबाबू समेत छह लोगों को आरोपित किया गया है। मामले मे लालबाबू 6 माह से फरार चल रहा था। वही विजय महतो को 5 लीटर चुलाई शराब के साथ सिसवा पकड़ी गांव से पकड़ा गया है और 3 वारंटी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।

शर्मनाक : रिश्ता हुआ तार-तार, दो बच्चियों के साथ…

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। वही पॉक्सो एक्ट मामले मे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

WEST CHAMPARAN से राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

WEST CHAMPARAN

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...