अररिया में एक और पत्रकार को मारी गई गोली, पिछले दिनों मिली थी धमकी

अररिया : बिहार में एक बार फिर से अपराधी बेलगाम हो गए हैं. रानीगंज थाना क्षेत्र में एक पत्रकार को गोली मार दी गई है. घायल पत्रकार का नाम बलराम विश्वास है. वो एक स्थानीय अखबार से जुड़ा हुआ है. जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से बलराम का कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था‌.

उसे कुछ दिन पहले ही फेसबुक पर गोली मार देने की धमकी मिली थी. जिसे बाद उन्होंने इसकी लिखित सूचना रानीगंज थाने में दी थी. इस घटना को लेकर रानीगंज के स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि उन्होंने थानेदार को सारे सबूत उपलब्ध कराये गये थे. इसके अलावा लिखित आवेदन भी दिया गया था कि फेसबुक पर खुलेआम गोली मारने की धमकी दी जा रही है. इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

बता दें कि रविवार की शाम खबर संकलन कर वह घर लौट रहे थे, तभी बाजार में उन्हें गोली मार दी गई. गोली उनकी कमर में लगी है. वहीं, गोली मारकर अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जिसके बाद उन्होंने अपराधी की पिटाई की और उसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी का नाम सुमन साह है. पिटाई की वजह से अपराधी घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है. घटना की पुलिस को दी गई. सूचना के बाद एसडीपीओ पुष्कर समेत रानीगंज थानां पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ़्तीश में जुट गई है. इस घटना के बाद इलाकें के लोगों में गुस्सा है.

रिपोर्ट : मंटू भगत

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...