मुजफ्फरपुर : बिहार में एक और ट्रेन हादसा हुआ है। पुणे स्पेशल एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरने से हड़कंप मच गया। शनिवार की रात मुजफ्फरपुर जंक्शन पर संटिंग के दौरान पुणे स्पेशल एक्सप्रेस का एक इंजन बेपटरी हो गया। इससे रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में रेलवे पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। मुजफ्फरपुर-पुणे 05289 स्पेशल की रैक (ट्रेन) को प्लेटफॉर्म-4 पर लगाने के लिए चालक इंजन को लेकर संटिंग नेट की ओर गया। इंजन जैसे ही ड्रिल प्वाइंट पर पहुंचा, पटरी से उतर गया। रेल इंजन के चालक ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद आनन-फानन में अधिकारी-पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़े : Breaking : बिहार में जमीन सर्वे का काम इतने दिनों तक टला
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















