गया के वजीरगंज में पटरी से उतरकर खेत में गया इंजन, मचा हड़कंप

गया : किऊल रेल लाइन पर शुक्रवार की शाम वजीरगंज स्टेशन एवं कोल्हना हाल्ट के बीच रघुनाथपुर गांव के निकट एक रेल इंजन ट्रैक से नीचे उतरकर खेत में चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंजन को लुप लाइन में गया की ओर चलाया जा रहा था जो अचानक अनियंत्रित हो गया। सूत्र के अनुसार, इंजन के साथ कोई बोगी नहीं थी। इंजन को ट्रैक से नीचे उतरते ही बगल वाली सड़क से गुजर रही यात्रियों की भीड़ जमा हो गई और सभी इस बात को समझने की कोशिश में लग गए। आखिर इंजन का नीचे चले जाने का कारण क्या हो सकता है, लेकिन किसी को कुछ माजरा समझ में नहीं आया।

आपको बता दें कि घटना के कुछ ही देर बाद रेल राहत दल की टीम आकर इंजन को ट्रैक पर वापस लाने में लग गए जो खबर लिखने तक प्रयासरत थे। वजीरगंज स्टेशन प्रबंधक से इस संबंध में बात कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन वे मोबाइल रिसीव नहीं कर सके। घटना में किसी प्रकार के क्षति होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़े : गया पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ 2 नक्सली गिरफ्तार

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

El Nino Alert: 2026-27 में गर्म सर्दी का खतरा, गेहूं समेत...

2026-27 में बहुत मजबूत El Nino की संभावना से भारत की रबी फसलों पर मौसम का असर पड़ सकता है। गेहूं, दलहन और तिलहन...

SIR 2026 Jharkhand: कल खत्म हो रही SIR की डेडलाइन, वोटर...

SIR 2026 Jharkhand, धनबाद: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने पर आपत्ति...

Bihar Government School Education: अब सरकारी स्कूलों में ऐसे होगी पढ़ाई!...

Bihar Government School Education: बिहार में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य...