बाबा दूधनाथ मंदिर में असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग को किया क्षतिग्रस्त

छपरा : छपरा जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव स्थित बाबा दूधनाथ मंदिर में असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंगलवार की देर रात भोग लगाकर और आरती कर मंदिर बंद करने के बाद वह सोने चले गए थे। बुधवार सुबह सफाई के दौरान उन्होंने शिवलिंग को टूटा पाया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी।

Goal 7 22Scope News

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना बताया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर रसूलपुर थाना पुलिस, छपरा सदर एसडीपीओ राजकुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

यह भी देखें :

घटनास्थल पर पहुंचे DM-सारण SSP, स्थिति का लिया जायजा

आपको बता दें कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमन समीर और सारण एसएसपी डॉ. कुमार आशीष भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और पुलिस कैंप कर रही है।

यह भी पढ़े : असमाजिक तत्वों ने तोड़ी 2 शिव मंदिर में स्थापित मूर्तियां, लोगों में आक्रोश, घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...