असामाजिक तत्वों ने दुकान में घुसकर की गुंडई, जमकर की तोड़फोड़

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां असामाजिक तत्वों ने एक दुकान में घुसकर गुंडई की घटना को अंजाम दिया है।घटना पॉश इलाके बोरिंग रोड चौराहा के समीप नागेश्वर कॉलोनी की है। जहां गोल्ड जिम के पास दो पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी और रविशंकर प्रसाद के आवास के समीप एक दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की है। लाठी डंडे से दुकान के अकाउंटेंट को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल अकाउंटेंट को इलाज के लिए निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आप देख सकते हैं तस्वीरों में किस कदर और असामाजिक तत्वों ने दुकान में घुसकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़े : लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ मामला दर्ज…

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Cabinet Meeting: 27 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक, वेतन विसंगति...

 झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में होगी। वेतन विसंगति दूर करने के लिए कमेटी, JPSC पुनर्गठन और खनन व्यवस्था पर...

Jharkhand Weather Alert: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28 से भारी...

झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। 28 से 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश का अनुमान है।...

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...