Hazaribagh : सनकी युवक ने मचायी तबाही, दो दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट, 4 घायल…

Hazaribagh : हजारीबाग में रंगदारी वसूलने की भी घटना सामने आ रही है। रंगदारी को लेकर मार्खम कॉलेज रोड स्थित दो दुकान में तोड़फोड़ की गई है और दुकान मालिक पर हमला किया गया है, जिससे वे घायल हो गए हैं। आनन-फानन में उनको इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि स्थानीय रवि पांडे नामक युवक ने घटना को अंजाम दिया है।

Hazaribagh : घटना में घायल युवक
Hazaribagh : घटना में घायल युवक

Hazaribagh : दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की

मिली जानकारी के मुताबिक रवि पांडे ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि रंगदारी वसूलने को लेकर घटना को अंजाम दिया है, ताकि क्षेत्र में उसका खौफ बना सके। अस्पताल में इलाज कर रहे प्रतिष्ठा के संचालक पंकज गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने दुकान में आने के साथ ही लोहे के एंगल से दुकान में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया।

Hazaribagh : तोड़फोड़ के बाद टूटा दुकान
Hazaribagh : तोड़फोड़ के बाद टूटा दुकान

जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने लोहे से ही उस पर हमला कर दिया। स्थिति को देखते हुए जान बचाकर भागना पड़ा। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना स्थानीय बड़ा बाजार थाना को भी दी गई है। इलाज करवाने के लिए हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे हैं। घटना में लगभग 8 लाख का नुकसान होने की आशंका है। प्रतिष्ठान का नाम पंचवटी स्वीट्स एंड फास्ट फूड सेंटर है।

मारपीट में एक का हाथ टूटा

एक अन्य दुकान के संचालक सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी ने दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। वहीं पास के ही एक अन्य दुकान में भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। इस मारपीट की घटना में बेटे का हाथ भी टूट गया और खुद भी चोटिल है। इस घटना में 2 लाख रुपया का नुकसान हो गया है। इनका अपना जूस सेंटर है।

Hazaribagh : घटना के बाद टूटा प्रिंटर
Hazaribagh : घटना के बाद टूटा प्रिंटर

पूरी घटना में चार लोग घायल है, सभी का इलाज चल रहा है। वही लगभग 10 लाख रुपए का दोनों दुकानदारों को नुकसान हुआ है। जब इस बाबत बड़ा बाजार थाना प्रभारी बिट्टू रजत से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि रवि पांडे सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर संत कोलंबस कॉलेज के निकट हंगामा किया था।

Hazaribagh : क्षतिग्रस्त दुकान
Hazaribagh : क्षतिग्रस्त दुकान

युवक ने आक्रोश में आकर मार्खम कॉलेज स्थित दो दुकानों में तोड़फोड़ किया है। इस मामले में दो एफआईआर थाने में दर्ज की जाएगी। एक सदर थाने में किया जाएगा क्योंकि संत कोलंबस कॉलेज सदर थाना क्षेत्र में आता है। दूसरा एफआईआर बड़ा बाजार थाना में दर्ज किया जाएगा। जहां दो दुकान के संचालकों के साथ मारपीट की है। घटना में चार लोग घायल हुए हैं जिसमें 10 लाख का नुकसान हुआ है।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...