Jharkhand: झारखंड में Pocklain Machine जलाने का सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कई इलाकों से ऐसी मामले आते रहते हैं। इसी बीच सरिया थाना क्षेत्र से भी पोकलेन मशीन जलाए जाने का मामला सामने आया है हालांकि किसने जलाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है, मशीन के जलने से मालिक के भारी आर्थिक झटका लगा है।
नहर निर्माण कार्य में लगा था पोकलेन
सरिया थाना क्षेत्र के कपिलो गांव के समीप नहर निर्माण कार्य में लगी Pocklain Machine को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। यह निर्माण कार्य कोनार नहर परियोजना के तहत कुसमर्जा से जरीडीह पिपराडीह (डुमरी प्रखंड) तक करीब 22 किमी में चल रहा है।कार्य का जिम्मा ऊनिप्रो कंस्ट्रक्शन, चंडीगढ़ को दिया गया है।
70 लाख रुपए के नुकसान का अंदाजा
मशीन के टेक्नीशियन विजय यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम काम बंद कर वे विश्राम के लिए चले गए थे। रात में बारिश हुई और सुबह लौटने पर मशीन पूरी तरह जली हुई मिली। घटना की सूचना तुरंत मशीन मालिक बरही निवासी मनोहर यादव को दी गई। सूचना मिलते ही सरिया पुलिस व नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना में करीब 70 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। वहीं थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।
Highlights


