हथियार से लैस बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर किया जख्मी

नालंदा : नालंदा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुरानी रंजिश में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दिया। जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल को गोली उसके गर्दन में लगी है। जिससे युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल युवक की पहचान पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र खजरार गांव निवासी विश्वनाथ यादव के 30 वर्षीय पुत्र संटू कुमार के तौर पर किया गया है।

घटना के संबंध में घायल व्यक्ति ने बताया कि वह वेना थाना क्षेत्र के धमौली पुल के पास खड़ा होकर बिहारशरीफ मुख्यालय ड्यूटी जाने के लिए खड़ा था। टावर लगाने वाले पावर ग्रिड में गाड़ी चलाने का कार्य करता है। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच अपराधी हथियार से लैस होकर पहुंचा और गोली चलाने लगा जिससे गोली गर्दन में जा लगी। उसके बाद सभी भाग निकला. गोली की आवाज मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। किसी तरह स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। गोली मारने वाला आरोपी उसके गांव का ही बताया जाता है।

यह भी देखें :

वहीं, घटना के संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वेना थाना क्षेत्र बिरनामा गांव में रहता है। जिसे सुबह बिहारशरीफ जाने के क्रम में धमौली चौक के पास बाइक सवार चार-पांच व्यक्ति द्वारा गोली मारी दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जख्मी को इलाज के लिए बिहारशरीफ अस्पताल भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश के कारण पीड़ित के गांव के आरोपियों के द्वारा ही घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। औपचारिक तौर पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : लापता बच्ची का नोनिया नदी से शव हुआ बरामद

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बुद्ध की ज्ञानस्थली से निकला देश का नंबर-1 प्रतिभाशाली छात्र, AIR-1...

गयाजी : भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी बौद्धिक पहचान का परचम लहराया है। जेईई एडवांस 2026...

सीवान-जीरादेई रेल ट्रैक से चोरी हुए 31 पेंड्राल क्लिप बरामद, फरार...

सिवान : सीवान-जीरादेई रेलखंड के बीच किलोमीटर 389/12–14 डाउन लाइन से 31 अदद ERC (पेंड्राल क्लिप) चोरी के मामले का रेलवे सुरक्षा बल (RPF)...

बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार...

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

वैशाली एक्सप्रेस से 25.56 लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के नेतृत्व में ट्रेन स्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व एवं...

Ranchi-Bano Local Train: जल्द मिलेगी सस्ती और तेज यात्रा की सौगात,...

 रांची और बानो के बीच जल्द लोकल ट्रेन चलने की संभावना है। प्रस्तावित ट्रेन में 1000 से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। किराया करीब...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img