लापता बच्ची का नोनिया नदी से शव हुआ बरामद

नालंदा : नालंदा जिले में गुरुवार की शाम से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव शुक्रवार की सुबह नोनिया नदी से बरामद किया गया है। मामला चंडी थाना क्षेत्र के जसवंत बीघा गांव का है। मृतका सत्येंद्र कुमार की पुत्री सुप्रिया भारती है। घटना के संबंध में सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी घर से दालान के लिए निकली थी। जो महज चार घर ही दूर है और अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन की गई बावजूद सुप्रिया का कहीं अता-पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह घर के बगल नोनिया नदी में उपलाया हुआ मिला, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

परिजन ने आरोप लगाया कि पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोसी पप्पू कुमार ने घर से निकली बच्ची को गायब कर दिया और नदी में फेंक दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामलें में चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पड़ोसी को आरोपित कर आवेदन दिया गया है। फिलहाल पप्पू कुमार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : राजगीर में आयोजित होगा महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, बिहार के लिए गौरवशाली क्षण

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बुद्ध की ज्ञानस्थली से निकला देश का नंबर-1 प्रतिभाशाली छात्र, AIR-1...

गयाजी : भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी बौद्धिक पहचान का परचम लहराया है। जेईई एडवांस 2026...

सीवान-जीरादेई रेल ट्रैक से चोरी हुए 31 पेंड्राल क्लिप बरामद, फरार...

सिवान : सीवान-जीरादेई रेलखंड के बीच किलोमीटर 389/12–14 डाउन लाइन से 31 अदद ERC (पेंड्राल क्लिप) चोरी के मामले का रेलवे सुरक्षा बल (RPF)...

बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार...

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

वैशाली एक्सप्रेस से 25.56 लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के नेतृत्व में ट्रेन स्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व एवं...

Ranchi-Bano Local Train: जल्द मिलेगी सस्ती और तेज यात्रा की सौगात,...

 रांची और बानो के बीच जल्द लोकल ट्रेन चलने की संभावना है। प्रस्तावित ट्रेन में 1000 से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। किराया करीब...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img