Advertisment

हसनबाजार ओपी में तीन हथियारबंद अपराधियों ने युवक को मारी गोली

आराः हसनबाजार ओपी के पचरुखिया गांव में तीन हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली दिया। जख्मी युवक को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक का नाम दुर्गा साह है बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक को पेट और छाती के बीच गोली लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार एक जमीन विवाद में य़ुवक के पिता की हत्या भी तीन हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार कर की थी। युवक पर जमीन और पिता की हत्या में सुलह करने की धमकी दी जा रही थी। इसी मामले में तीन हथियारबन्द अपराधियों ने अहले सुबह युवक को गोली मारा और हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

पिरो डीएसपी अशोक कुमार आजाद सदर अस्पताल पहुंच कर जख्मी युवक से पूछताछ कर रहे हैं। पिरो डीएसपी ने बताया की पूर्व के विवाद में युवक को गोली मारी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: जमशेदपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान,...

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत शहर में एक बड़ा जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। इस अभियान...

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...