सेना के जवान ने शंख बजाकर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

बेगूसराय : बेगूसराय में लोक आस्था का महापर्व छठ उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया. 4 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर शहर से लेकर गांव तक पोखर से लेकर गंगा नदी तक और घरों में लोगों ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया. बछवारा में सेना के जवान शंख बजाकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया. शंख बजाने में बछवारा गांव के शंभू कुमार का गिनीज बुक में नाम दर्ज है.

इसके अलावा शहर के विभिन्न पोखर में लोगों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। कई घाटों पर मुंडन संस्कार भी किया गया. अहले सुबह से ही लोग गंगा घाट पहुंचकर और घरों में भी लोगों ने भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की, और सूर्य उगने के बाद जल देकर पूजा को संपन्न किया.

राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने की पूजा

Begusarai chhath1 22Scope News

बेगूसराय में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मनाने राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा भी अपने गांव बलिया प्रखंड के मनशेरपुर गांव पहुंचे. आज सुबह रज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा सिर पर पूजा की टोकरी लेकर घर के पास बने कृत्रिम तलाब पर पहुंच पूजा अर्चना की. राकेश सिन्हा उगते सूर्य को जल देकर इस आस्था के महापर्व में शामिल हुए.

रिपोर्ट: सुमित

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...

HEC Medical Facility Protest: HEC मुख्यालय के बाहर कर्मचारियों का हंगामा,...

HEC Medical Facility Protest, रांची: मेडिकल सुविधाओं में बढ़ोतरी और कर्मचारियों के लिए बंद की गई सुविधाओं को फिर से बहाल करने की मांग...