Advertisement
Advertisement

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुई छठ पूजा

पटना : सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ व्रत उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के साथ ही संपन्न हो गया. लोक आस्था के इस महापर्व को लेकर गुरुवार की तड़के सुबह से ही गंगा घाटों पर छठ व्रतियों के आगमन का तांता लगा रहा. जैसे ही भगवान भास्कर का उदय हुआ तो अर्घ्य प्रदान करने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा. मोकामा के तमाम गंगा घाटों पर श्रधा, आस्था और विश्वास की गंगा प्रवाहित होने लगी. हर तरफ माहौल छठमय हो गया. गंगा घाटों की रौनक देखते ही बन रही थी. नगर परिषद के सौजन्य से गंगा घाटों पर काफी आकर्षक व्यवस्था लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही. उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के साथ ही लोक आस्था का यह महापर्व शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हो गया, साथ ही लोगों ने भगवान भास्कर से देश में अमन- चैन और उन्नति की दुआ भी मांगी.

रिपोर्ट : उमेश चौबे

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...