सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, जेसीओ समेत पांच जवान शहीद

पुंछ : जम्मू कश्मीर के पुंछ के सूरनकोट में सोमवार को सेना की आतंकियों से मुठभेड़ में एक जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गए. इस इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. उसके बाद यह एनकाउंटर शुरू हुआ था. जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान एक जेसीओ और सेना के 4 जवान बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका. रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरनकोट में डीकेजी के पास एक गांव में तड़के एक अभियान शुरू किया गया.

बताया जा रहा है कि एजेंसियों को मुगल रोड के पास चमरेर के जरिए आतंकियों के घुसपैठ का इनपुट मिला था. इसके बाद सुरक्षाबलों ने यहां ऑपरेशन चलाया. आज सुबह से ही यहां पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इसी दौरान पांचों जवान शहीद हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि भारी हथियारों के साथ आतंकवादियों के नियंत्रण रेखा पार कर चरमेर के जंगल में छुपे होने की खबर मिली थी. मौके पर अतिरिक्त बल को भेजा गया है, ताकि आतंकवादियों के निकलने के सभी रास्ते बंद किए जा सकें. इसके लिए पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया. इसी दौरान मुठभेड़ हो गई. कहा जा रहा है कि जंगल में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.

बांदीपुरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

इससे पहले, जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और बांदीपुरा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. वहीं एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के वेरिनाग इलाके के खागुंड में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था. आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया.

गुंडजहांगीर में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी

उन्होंने बताया कि दूसरी मुठभेड़ बांदीपुरा जिले के हाजिन इलाके के गुंडजहांगीर में हुई, जहां लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ मारे गए आतंकवादी की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) के इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है. वह शाहगुंड बांदीपुरा में हाल में हुई एक नागरिक की हत्या में शामिल था.’’

श्रीनगर में आतंकियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

Saffrn

Trending News

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, पूर्व पार्षद...

रिम्स जमीन घोटाला मामले की एसीबी जांच में पूर्व पार्षद सुधा देवी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने वंशावली प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता तीन बच्चों की तलाश...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीन बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी है। हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में बच्चे दिखाई...

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, रांची में 14.2...

 पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। रांची में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये बढ़कर...

Jharkhand Weather Alert: आज और कल तेज हवा के साथ बारिश...

 झारखंड के 20 जिलों में रविवार और सोमवार को तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने...

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img