जश्न ए आजादी के बीच आतंकियों की नापाक हरकत, ग्रेनेड हमले में एक जवान शहीद

कुलगाम : जश्न ए आजादी के बीच आतंकियों ने नापाक हरकत की. ग्रेनेड हमले में एक जवान शहीद हो गया.

घटना जम्मू-कश्मीर में देर रात की है.

आतंकियों ने कुलगाम के कैमोह में ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया.

बाद में सुरक्षाबल पहुंचे, तब तक आतंकी भाग निकले थे.

पुलिस का कहना है कि आतंकियों के बारे में पता किया जा रहा है.

ग्रेनेड की मिली थी सूचना

जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक, कुलगाम के कैमोह में

शनिवार रात ग्रेनेड की घटना की सूचना मिली थी. इस आतंकी घटना में पुंछ के मेंढर निवासी ताहिर खान नाम का एक पुलिस कर्मी घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल अनंतनाग ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया और शहीद हो गए.

श्रीनगर में सीआरपीएफ का एक जवान घायल

इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड अटैक किया था. इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया था. श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट कर बताया था कि अली जान रोड, ईदगाह पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की ओर एक ग्रेनेड फेंका है, इससे सीआरपीएफ का एक जवान मामूली रूप से जख्मी हो गया.

आतंकियों की नापाक हरकत : राजौरी में आत्मघाती हमले को सुरक्षाबलों ने कर दिया था नाकाम

उससे पहले यहां राजौरी में भारतीय सेना के एक अड्डे पर आत्मघाती हमले को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया था. एनकाउंटर में दोनों आतंकवादी मारे गए थे. जबकि सेना के तीन जवानों की जान चली गई थी. सूबेदार राजेंद्र प्रसाद, राइफलमैन मनोज कुमार और राइफलमैन लक्ष्मणन डी ने गुरुवार सुबह ऑपरेशन के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले की निंदा की थी और आतंकवादियों और उनके समर्थकों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए थे.

Bihar Cooperative Bank Loan: कृषि, डेयरी और ग्रामीण उद्योगों के लिए...

Bihar Cooperative Bank Loan: बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना की 77वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार, 21 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक...

Bihar Building Bye-Laws 2026: भवन निर्माण की प्रक्रियाएं होंगी सरल और...

Bihar Building Bye-Laws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 के प्रारूप को अधिक सरल, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय मंत्रियों के समूह यानी Group...

Bihar Vigilance Department: बिहार में Zero Tolerance Policy को धार, निगरानी...

Bihar Vigilance Department: बिहार में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए निगरानी विभाग ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और प्रभावी बनाने की दिशा में...