गया में मुर्गी लूटेरा हुआ गिरफ्तार, अपराधियों ने हथियार के बल पर की थी घटना

गया : बिहार के गया में मुर्गी लुटेरे को गिरफ्तार किया गया है। हथियार के बल पर टियागो कार पर सवार कई अपराधियों ने मिलकर मुर्गी लूट की घटना की थी। पोल्ट्री मुर्गी को हाजीपुर से रांची ले जाया जा रहा था। इस क्रम में गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में पोल्ट्री मुर्गी और कैश लूट की घटना की गई थी। इसे लेकर खिजरसराय थाना में 221/22 कांड संख्या दर्ज हुई थी।

नालंदा जिला से किया गया गिरफ्तार

गया जिले के खिजरसराय थाना में पिकअप वाहन से ले जाए जा रहे पोल्ट्री मुर्गी और कैश लूट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में नालंदा जिले के इस्माइलपुर का रहने वाला जिला यादव उर्फ जिलाजीत यादव फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस कई बार छापेमारी कर चुकी थी। किंतु वह फरार हो जा रहा था। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर पर रुका हुआ है। इसके बाद गया पुलिस की टीम चिन्हित गांव में पहुंची और जिला यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में पूर्व में दीपक राज, उपेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, नवलेश कुमार की गिरफ्तारी की गई है। वहीं, मुकेश कुमार नाम के अपराधी ने कोर्ट में सरेंडर किया था। इस घटना में अब तक कुल छह अपराधी जेल भेजें चुके हैं।

पोल्ट्री मुर्गी की लूट की थी

जानकारी के अनुसार बीते 24 जून 2022 को गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में पोल्ट्री मुर्गी और कैश लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले को लेकर मुंगेर के खड़गपुर के रहने वाले राजू अंसारी ने खिजरसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया गया था कि वह हाजीपुर से पिकअप से पोल्ट्री मुर्गी रांची को लेकर जा रहा था। इसी क्रम में खिजरसराय थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर टियागो कार पर सवार कई अपराधियों ने ओवरटेक कर रोक दिया। इसके बाद हथियार के बल पर पिकअप वाहन से पोल्ट्री मुर्गी की लूट की गई। इसके अलावा उसके पास रहे कैश भी लूट लिए गए।

पोल्टी मुर्गियों की लूट में शामिल आरोपित हुआ है गिरफ्तार – एसएसपी

इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पोल्ट्री मुर्गियों की लूट करने में शामिल रहा एक अपराधी जिला यादव की गिरफ्तारी की गई है। इसे नालंदा से गिरफ्तार किया गया है। इसके पूर्व में चार और अपराधियों की गिरफ्तारी की गई थी। वहीं एक ने सरेंडर किया था। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...