छात्रा से छिनतई कर भागे उच्चके, गिरफ्तार

गिरिडीहः शहरी इलाके में बाइक सवार उच्चकों द्वारा सरेआम मोबाइल की छिनतई की गई है. घटना नगर थाना क्षेत्र के मेट्रोस गली में घटी. यहां ट्यूशन पढ़ने आई एक लड़की के साथ फोन स्नैचिंग की वारदात हुई है.

बाइक सवार दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया था.मोबाइल की छिनतई कर भाग रहे उच्चकों की बाइक गली के कुत्तों से जा टकरायी और बाइक समेत दोनों उच्चके जमीन पर आ गिरे जिसके बाद दोनों को स्थानीय युवकों द्वारा पकड़ लिया गया.

खुद को घिरता देख इन उच्चको द्वारा मोबाइल को सड़क पर फेंक दिया गया. हालांकि लोगों की नजर ने इस हरकत को भी देख लिया. जिसके बाद उच्चकों की पिटाई भी हुई, बाद में पुलिस ने उच्चकों को गिरफ्तार कर लिया.

पूरी घटना भाजपा की नेता शालिनी वैश्कियार के आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. शालिनी ने बताया कि गिरिडीह शहरी क्षेत्र के बरगंड़ा जैसे पोस इलाकों में से एक (मेट्रोस गली) में आए दिन ऐसी घटना सुनने और देखने को मिल रही हैं.

उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि प्रतिदिन सुबह और रात में मुस्तैदी के साथ इलाके में पेट्रोलिंग की जाए ताकि स्थानीय लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके.

दूसरी तरफ माले नेता राजेश यादव ने भी ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग रखी है. गुमला का एक व्यक्ति गिरिडीह में काम करता है.

उक्त व्यक्ति की पुत्री ट्यूशन की बात करने मेट्रोस गली आयी की तरफ आयी थी और पैदल ही जा रही थी तभी बाइक सवार उच्चके वहां आ गये. बाइक से चलते चलते इनके द्वारा मोबाइल छीन लिया गया.

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...