Arvind Kejriwal का बड़ा आरोप – सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने की तैयारी

डिजिटल डेस्क :  Arvind Kejriwal का बड़ा आरोप – सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने की तैयारी। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेस कर बड़ा दावा किया।

साथ ही  Arvind Kejriwal ने आरोप लगाया कि – ‘…मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ बहुत बड़ा आरोप लगा रहा हूं कि इन एजेंसियों को ऊपर से कहा गया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जाए। उन्हें ये भी कहा गया है गिरफ्तारी से पहले AAP के सभी बड़े नेताओं पर रेड होगी’।

Arvind Kejriwal बोले – ED, IT और CBI की हुई मीटिंग

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने बुधवार को इसी प्रेस कांफ्रेंस में आगे कहा कि – ‘मुझे कुछ दिन पहले ही अपने सूत्रों पता चला है कि ED, IT और CBI की मीटिंग हुई है, उस बैठक में ऊपर से आदेश आए हैं कि कुछ भी फर्जी केस लगाकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जाए। इसका मकसद चुनाव प्रचार को रोकना है. आतिशी जी के खिलाफ ट्रांसपोर्ट विभाग में कोई फर्जी केस तैयार किए जा रहे हैं।’

अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो
अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो

Arvind Kejriwal ने आगे कहा – पिछले दस वर्षों में भाजपा के पास दिल्ली में कोई काम नहीं…

इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने आगे कहा कि – ‘पिछले दस वर्षों में भाजपा के पास दिल्ली में कोई काम नहीं है। वे केवल केजरीवाल की आलोचना और गाली देकर वोट मांग रहे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी के पास किए गए काम के आधार पर एक सकारात्मक अभियान है।

…हमने महिला सम्मान योजना की घोषणा की है और वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त चिकित्सा उपचार की योजना का एलान किया। इन योजनाओं के लिए पंजीकरण से भाजपा परेशान है। भाजपा  को दिखने लगा है कि दिल्ली में उनकी ऐतिहासिक हार होने वाली है। उनके साथ एलजी, सांसद और थे. दिल्ली में उन्होंने क्या काम किया वो बता नहीं पा रहे हैं। उनके पास कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है।

…सिर्फ अरविंद केजरीवाल को गालियां दे रहे हैं। हमारी सरकार ने बिजली फ्री की, पानी दिया, महिला बस यात्रा मुफ्त की। आने वाले समय में 2100 रुपए महिलाओं को देंगे। हम काम पर वोट मांग रहे हैं, वो गलियों पर वोट मांग रहे हैं’।

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal का दावा – हमने दिल्लीवालों का कोई भी काम रुकने नहीं दिया, भाजपा के सारे षड्यंत्र हुए फेल

मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पूरे सियासी अंदाज में चुनावी मोड में नजर आए Arvind Kejriwal ने भाजपा को सीधे तौर पर अपने बयानों के लपेटे में लिया।

Arvind Kejriwal ने कहा कि – ‘हमारी सरकार ने दिल्लीवालों का कोई भी काम रुकने नहीं दिया है। ऐसे-ऐसे काम दिल्ली के अंदर किए गए हैं जो इस देश ने पिछले 75 सालों में देखे नहीं गए। सभी काम करवाए गए। जब उनके (भाजपा) के सारे षड्यंत्र फेल हो गए, तो उन्होंने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं, मंत्रियों को जेल भेजने का काम शुरू किया। उसके बावजूद भी काम नहीं रुके और दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है कि भाजपा जीत रही है’।

दिल्ली की सीएम आतिशी
दिल्ली की सीएम आतिशी

पूरे प्रकरण पर दिल्ली सीएम आतिशी ने भी दिया बयान – मेरे ऊपर की जा रही फर्जी केस करने की कोशिश…

इस बीच पूरे प्रकरण पर दिल्ली की सीएम आतिशी भी सामने आई हैं। सीएम आतिशी ने अपने बयान में मीडिया के सामने कहा कि –  ‘… दिल्ली में महिलाओं की फ्री बस यात्रा को रोकने के लिए एक फर्जी केस मेरे ऊपर करने का प्रयास किया जा रहा है। हमने आज तक ईमानदारी से काम किया है और ईमानदारी से काम करेंगे।

…इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि अगर इनकी एजेंसियां मुझे झूठे केस में गिरफ्तार करती है तो अंत में जीत सच्चाई की होगी। मुझे न्याय व्यवस्था और संविधान पर भरोसा है कि झूठे केस के बाद भी हमें बेल मिलगी। दिल्ली की जनता सब देख रही है, दिल्ली की जनता भाजपा को जवाब देगी।’

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...