गयाजी में ASI ने सल्फास खाकर की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं

गयाजी में ASI ने सल्फास खाकर की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं

गयाजी : जिले के रामपुर थाना में पोस्टेड ASI द्वारा अपने सरकारी आवास में सल्फास खाने से खुदकुशी की खबर है। सूचना पर जवानों ने मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई। मृतक ASI अमरेंद्र कुमार यादव थे जो पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी थाना क्षेत्र के ओलह गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

सहकर्मियों में शोक की लहर

बताया जाता है कि वह कुछ दिनों से बीमार थे लेकिन बीमारी क्या थी किसी को पता नहीं था। इस घटना के बाद रामपुर थाना के सभी पुलिसकर्मी भी सदमे में हैं। पुलिसकर्मियों का कहना है कि वह एक मिलनसार व्यक्ति थे और हर काम में आगे रहते थे लेकिन अचानक उन्होंने जहर क्यों खाया यह अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाया है।

Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers
Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers

खुद ही सल्फास खाने की सूचना दोस्त को दी

बताया जाता है कि शाम में ड्यूटी के बाद सल्फास खा लिया। उन्होंने सल्फास खाने की सूचना अपने साथी को फोन पर दी, जिसके बाद पुलिस जवान वहां कमरे में पहुंचे और आनन फानन में उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

Also Read : गया पुलिस लाइन में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...