Advertisement
Advertisement

विधानसभा का मानसून सत्र: प्रथम अनुपूरक बजट 4833 करोड़ रुपये सदन से पास

रांची. झारखंड का विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। आज सदन की कार्यवाही की दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रथम अनुपूरक बजट 4833 करोड़ रुपये सदन से पास हुआ। वहीं आज सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितने भी टैक्स नहीं देने वाले लोग हैं, यानी नॉन टैक्सपेयर हैं, उनको मुफ्त राज्य सरकार बालू देगी। बता दें कि प्रदेश में बालू को लेकर विपक्ष की तरफ से भानु प्रताप शाही ने सरकार पर आरोप लगाया था।

विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा

वहीं विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच डेमोग्राफी और घुसपैठिए को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस बीच आज सदन की कार्यवाही की दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई। इस दौरान बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही ने विधानसभा में कल्पना सोरेन की तारीफ करते हुए कहा उन्हें हेमंत सोरेन की जगह होना चाहिए।

‘हेमंत सोरेन की जगह कल्पना सोरेन डिजर्व करती हैं’

दरअसल, अनुपूरक बजट पर बीजेपी की तरफ से सदन में बोलते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि कल्पना जी का भाषण सुन रहा था, वह हेमंत सोरेन जी की जगह डिजर्व करती हैं। वह गलत जगह बैठी हैं। उन्होंने कहा कि अगर आदिवासी का चेहरा देखना है तो चंपई सोरेन का चेहरा देख लीजिए। मूलवासी को देखना है तो बादल का चेहरा देख लीजिए।

उन्होंने कहा कि यह बताने के लिए काफी है कि इस सरकार में बादल को हटाकर इरफान अंसारी को मंत्री बनाया गया। इसी तरह बांग्लादेशी घुसपैठ की हालत है। आगे उन्होंने कहा आखिर कहां है 1932 का खतियान, झारखंड का आदिवासी मूलवासी जानना चाहता है। इस सरकार ने आदिवासी मूलवासी के सीने में छुरा गोदने का काम किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति कहां चली गयी, नियोजन नीति कहां चली गयी?

वहीं सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के विधायक वेल में चले आए और आदिवाीसी विरोधी सरकार हाय-हाय के नारे लगाने लगे। इस बीच लगातार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। इसके बाद दूसरी पाली में कार्यवाही शुरू हुई और अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...