Jharkhand Monsoon Session : विधानसभा के मानसून सत्र में आज पेश होगा 4 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

Jharkhand Monsoon Session

Ranchi : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और आज 4 अगस्त को सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर लगभग 4 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करेंगे, जिसमें योजना मद के तहत 3 हजार करोड़ और गैर योजना मद के लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किए जाने की संभावना है। रविवार को वित्त मंत्री ने बजट प्रस्तुति को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक भी की थी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : अगले दो दिन सावधान! झारखंड के आसमान से बरस सकती है आफत… 

Jharkhand Monsoon Session : सत्र के दौरान सीएम नहीं रहेंगे मौजूद

इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अभी दिल्ली में हैं और सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाएंगे। वे पिछले कई दिनों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत अपने पिता और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की देखभाल में लगे हुए हैं। हालांकि सूत्रों के अनुसार, अगर स्वास्थ्य स्थिति सामान्य रही तो सीएम आज रांची लौट सकते हैं।

Jharkhand Monsoon Session : मंत्री रामदास सोरेन की जगह शिक्षा विभाग के सवालो का जवाब देंगे मंत्री सुदिव्य

सत्र की पहली पाली में प्रश्नकाल निर्धारित है, जिसमें शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों का जवाब उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य देंगे। दरअसल, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया है और फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। ऐसे में सुदिव्य को शिक्षा विभाग के प्रभारी मंत्री के रूप में जवाबदेही सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पुलिस के साथ धक्का मुक्की, पिस्टल छीनने का प्रयास, आरोपी सलाखों के पीछे… 

मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति और मंत्रियों की स्वास्थ्य समस्याओं के बीच विधानसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से संचालित करना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। वहीं, विपक्ष भी अनुपूरक बजट पर सरकार से जवाब मांगने को तैयार बैठा है।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Palamu : डायन कहकर उगला जहर, सगे भाइयों में खूनी संघर्ष-6 लोग लहूलुहान… 

Gumla के लाल ने कर दिया कमाल: 8वीं के आदिवासी छात्र का इंडिया U-16 क्रिकेट टीम में चयन 

Giridih Accident : खेत जा रही महिलाओं को टैंकर ने कुचला, एक की दर्दनाक मौत तीन घायल… 

Bokaro : पुलिस के साथ धक्का मुक्की, पिस्टल छीनने का प्रयास, आरोपी सलाखों के पीछे… 

Chaibasa : नक्सली हमले से दहला झारखंड-उड़ीसा सीमावर्ती क्षेत्र, रेल ट्रैक उड़ाया-एक की मौत, एक घायल… 

Ranchi Crime : झारखंड में 2.99 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, जमशेदपुर से आरोपी गिरफ्तार… 

Breaking : मंत्री रामदास सोरेन के हालात जानने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, संजय यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो मौजूद 

 

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...