सीमा शुल्क के सहायक आयुक्त को दो कुत्तों ने काटा

सीमा शुल्क के साहयक आयुक्त को दो कुत्तों ने काटा

रांची: सीमा शुल्क के साहयक आयुक्त राजकुमार प्रसाद को दो कुत्तों ने काटरक घायल कर दिया है।

इस मामले में सुखदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। घटना को लेकर प्रसाद ने बताया है कि सुबह पौने सात बजे वह मार्निंग वाक पर जा रहे थे।

सुखदेव नगर में ही रहने वाले नीकू के दो पालतू कुत्ते उन्हें काटने लगे। घटना नीकू की पत्नी के सामने हुई। कुत्तों ने उनके पूरे शरीर को काट दिया है। शरीर पर कई जख्म हैं।

उन्होंने पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट भी दी है। सहायक आयुक्त ने पुलिस को बताया कि एक कुत्ता सफेद रंग का था और दूसरा काले रंग का। सुखदेव नगर के थानेदार का कहना है कि भादवि की धारा 289 के तहत केस कर दिया गया है। जिस पर आरोप लगाया गया है कि उसे पूछताछ के लिए थाना बुलाया जाएगा। घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी गई है।

 

 

Share with family and friends: