Commercial Advertisment

30वां राष्ट्रीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का राज्यपाल ने किया उद्घाटन

बोधगया : बोधगया के महाबोधि संस्कृति केंद्र में 30वां राष्ट्रीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन बोधगया के महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राज्यपाल के साथ भारत के विभिन्न राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस नेशनल कांफ्रेंस में पहुंचे हैं। बताया जाता है कि इसमें 20 राज्य के निर्वाचन आयुक्त शरीक हुए। सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों में चुनाव को लेकर कई गाइडलाइन की महत्व पर भी जोर दिया जा रहा है। पूरे भारत में निष्पक्ष चुनाव के लिए चर्चा की जा रही है। वहीं अधिक से अधिक मतदाताओं को बूथ तक लाने पर भी बल दिया गया।

वहीं आज जिला पदाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम को जो 2021 में दरभंगा के जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में पंचायत चुनाव काफी सफलतापूर्वक संपन्न करवाए थे। ओसीआर 100 फीसदी पूर्ण किया गया था। साथ ही फेस रिकॉग्निशन में अच्छा कार्य करने को लेकर राज्यपाल द्वारा तत्कालीन जिला पदाधिकारी दरभंगा सह वर्तमान जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्याग राजन एसएम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने कहा कि पोलिंग बूथ में अत्यधिक भीड़ हो जाती है तो क्या हम इस पोलिंग बूथ पर भीड़ को कम नहीं कर सकते हैं। क्योंकि आज के जमाने में टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ गया है। क्यों नहीं हम पटना में रहे और मेरा बूथ गया में है तो हम वहीं से अपना वोट दे सके। यह पॉसिबल नहीं है लेकिन इंपॉसिबल भी नहीं है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Tarkari Outlet Scheme: पटना जू के गेट नंबर-2 के पास...

Bihar Tarkari Outlet Scheme, पटना: बिहार में सब्जी उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और आम उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर ताजी एवं...

Junior National Kabaddi Championship 2026: पटना में 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक...

Junior National Kabaddi Championship 2026, पटना: बिहार में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण आयोजन...

Sahibganj JTET 2026 Exam: साहिबगंज में JTET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीसी...

Sahibganj JTET 2026 Exam: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए साहिबगंज जिला प्रशासन पूरी...