सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का टोल प्लाजा कर्मियों के साथ रंगदारी

पटनाः सहरसा में कार्यरत सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राहुल कुमार दीदारगंज टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों के साथ दबंगई करते दिखे. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राहुल कुमार अपनी कार से टोल  दीदारगंज से पार कर रहे थें. लेकिन जब टोल कर्मियों ने टोल टैक्स की मांग की तो टोल कर्मियों को धमकी देने लगे.

Toll palaza fianl 01 1 22Scope News

घटना 9:30 सुबह बजे की बताई जा रही है, टोल कर्मियों ने इस दबंग बंदोबस्त पदाधिकारी को समझाने की काफी कोशिश की, नियमों का हवाला दिया, कानून की इज्जत करने की सलाह दी, लेकिन राहुल कुमार के कानों पर जूं नहीं रेंगा. करीबन 40 मिनट तक हंगामा बरपाते रहें. इसकी तस्दीक सीसीटीवी फुटेज से की जा सकती है, जब मीडिया कर्मियों ने राहुल कुमार से यह जानने की कोशिश की, क्यों नियमों की अवहेलना कर मुफ्त में टोल प्लाजा पार करने की जीद पाल रहें है, तो जबाब में मीडिया पर ही बिकाऊ होने का तोहमत चस्पा कर दिया. काफी देर बाद बंदोबस्त पदाधिकारी राहुल कुमार को शायद यह एहसास हो गया कि सारी हरकत मीडिया कर्मियों द्वारा कमैरे में कैद की जा रही है तो टोल प्लाजा से भागते दिखे.

 रिपोर्टः उमेश चौधरी

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...