अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, 8 पुलिसकर्मी समेत CO घायल

मोतिहारी : खबर मोतिहारी से है जहां दूसरी बार अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन व पुलिस बल की टीम को अतिक्रमणकरियों व ग्रामीणों ने ईंट पत्थर से हमला कर जख्मी करते हुए लौटने पर मजबूर कर दी। घटना सोमवार की संध्या ढाका थाना क्षेत्र के गहई पंचायत अन्तर्गत विक्रमपुर गांव की है। इस घटना में ढाका अंचल के राजस्व पदाधिकारी विक्रम सिंह सहित दर्जनों पुलिस बल के जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। सभी जख्मी पदाधिकारी व पुलिस जवानों को ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराकर ढाका थाना पुलिस स्थानीय प्रशासन अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

घटना के संदर्भ बताया जाता है कि उक्त गांव में अतिक्रमण हटाने को लेकर दो पक्षों के विवाद में माननीय न्यायलय के आदेश पर ढाका अंचल अधिकारी रीना कुमारी के नेतृत्व में 31 दिसंबर को उक्त गांव में अतिक्रमण खाली करा दी गई थी। जिसके चपेट में आए लोग ठंड के मौसम में भी इधर-उधर स्थानीय सहयोग से शरण लेकर उस घटना से उबर नहीं पाई थी। तभी पुन: आज ढाका अंचल की टीम सदल बल के साथ उक्त स्थल पर सोमवार की संध्या जाकर दुबारा टूटे घर से लटके बांस बल्ले सहित बचे भूभाग व सड़क पर गिराए गए मलवे को हटाना शुरू कर दी। जिससे गुस्साए ग्रामीणो के गुस्से का शिकार अतिक्रमण हटाने गई टीम हो गई।

आपको बता दें कि इस घटना में घायल राजस्व अधिकारी विक्रम सिंह, कर्मी अनवारुल हख, हवलदार कपिलदेव सिंह, वीरेंद्र पासवान पुलिसकर्मी डीपी सिंह, सुप्रिया, सपना, मो. अनस, दिनेश मेहरा और किशुन राय का इलाज ढाका के अनुमंडलीय अस्पताल में कराकर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...