Breaking : अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों ने पुलिस पर किया पथराव

पटना : राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस, नगर निगम व जिला प्रशासन की टीम पर पथराव किया है। हमले में मजिस्ट्रेट सहित कई पुलिस कर्मी घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दीघा थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। दीघा थाने में जिला प्रशासन की ओर से लिखित आवेदन दिया गया। दीघा थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदार सहित अन्य लोगों ने हमला किया है।

असामाजिक तत्वों को कंट्रोल – दीघा थानाध्यक्ष

पटना के दीघा हॉट इलाके में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया। असामाजिक तत्वों ने अतिक्रमण हटाने वाली टीम के सदस्य और मजिस्ट्रेट के साथ हाथापाई की पथराव कर दिया और उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया तब असामाजिक तत्वों को कंट्रोल में किया गया। घटना को लेकर मजिस्ट्रेट का बयान पर दिखा थाने में केस दर्ज किया गया है और पुलिस पांच असामाजिक तत्वों को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। दीघा थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर ने पूरे मामले की जानकारी दी।

यह भी पढ़े : बेबस महिला के साथ देवर व नंदोशी ने की मारपीट, बुलडोजर चलवाकर घर भी तोड़ा, प्रशासन मौन

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...