Advertisment

अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

पटना : पटना के रनियातलाब थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे हैं। अभियान के तहत पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। यह हमला उस समय हुआ जब थाना प्रभारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। शराब माफिया और कुछ ग्रामीणों ने एकजुट होकर पुलिस बल पर हमला बोल दिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

हमले में कई पुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हो गए, कुछ की हालत गंभीर

हमले में कई पुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के तीन थानों की पुलिस को तत्काल बुलाया गया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। हमले के बावजूद पुलिस टीम ने कुछ उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया और अवैध शराब की कई भट्ठियों को नष्ट कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें :

शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध शराब का धंधा जारी है

बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध शराब का धंधा जारी है। प्रशासन लगातार छापेमारी कर इस पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन शराब माफिया बेखौफ होकर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस ने इस हमले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है और जल्द ही अन्य दोषियों की गिरफ्तारी की बात कही है।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने घेर कर महिला को मारी गोली

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...