Commercial Advertisment

Deogarh: इंडियन ऑयल के डिपो के पार्किंग एरिया में लगी भीषण आग, काबू पाने का प्रयास जारी

Deogarh: जसीडीह स्थित बदलापुर गांव से सटे इंडियन ऑयल के डिपो के पार्किंग एरिया में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान पास के गांव का एक मकान और खलिहान में रखी धान की फसल जलकर खाक हो गई। देखते ही देखते पूरे इलाके के आसमान में काले धुएं का गुब्बार छा गया।

Deogarh: इंडियन ऑयल के पार्किंग एरिया में लगी भीषण आग

जानकारी के अनुसार, आग पहले इंडियन ऑयल के डिपो स्थित TTE पार्किंग एरिया में लगी। यह वह एरिया होता है, जहां तेल के टेंकर खड़े होते हैं। सूत्रों की माने तो आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और धीरे धीरे आग डिपो के भीतर तेजी से फैलने लगी। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, पूरा आसमान काले धुएं से भर गया और पुलिस फौरन आसपास के करीब आधा दर्जन गांव को खाली कराने में जुट गई।

Deogarh: भीषण आग पर काबू पाने का प्रयास जारी

उधर, इंडियन ऑयल और दमकल के कर्मी अपने-अपने संसाधन से लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं, लेकिन आग लगातार फैलती ही जा रही है। बता दें कि, डिपो में स्थित टैंक के ब्लास्ट होने कि सूरत में हालात बेकाबू हो सकता है। फिलहाल, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

Deogarh: एसडीएम और सीओ हालात पर नजर बनाए हुए हैं

वहीं देवघर के एसडीएम और सीओ लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि, काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। लगातार आग बुझाने का प्रयास भी जारी है। मौके पर मौजूद एसडीएम ने आग से प्रभावित लोगों के नुकसान का आकलन करने के बाद मुआवजे की भी बात कही है।

बबलू कुमार की रिपोर्ट

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...

Patna High Court: विवाहित महिला का caste certificateपति के नाम से...

 पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाहित महिला का caste certificate केवल पति का नाम दर्ज होने के आधार पर अमान्य नहीं किया जा...