Ganga नदी में डूबकर चाची-भतीजे की मौत, इलाके में कोहराम

बेगूसराय: बेगूसराय में शनिवार की देर शाम चाची भतीजा की डूब कर मौत हो गई। चाची भतीजा की मौत से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर स्थित मुंगेर गंगा घाट की है जहां गंगा स्नान करने के लिए गए चाची और भतीजा की मौत डूब कर हो गई। मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव की रहने वाली पुतुल देवी और भतीजा करण कुमार के रूप में की गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि करण अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने के लिए गया था।

स्नान के दौरान करण और उसका दोस्त डूबने लगा तभी चाची उन दोनों को बचाने के लिए गई और वह भी डूब गई। इस दौरान एक युवक तो बच गया लेकिन चाची भतीजा की डूब कर मौत हो गई। चाची भतीजा के डूबने की खबर के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुर थाना की पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  अब School लेट से पहुंचने पर नहीं कटेगा वेतन, 4 दिन लेट होने पर…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Ganga Ganga Ganga

Ganga

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...