किराना व्यापारी से ऑटो चालकों ने की 3 लाख की लूट

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के बाईपास थाना अंतर्गत हिलसा से आ रहे किराना व्यापारी सर्वेश कुमार का तीन लाख रुपए ओटो पर बैठे चार लोगों ने लूटकर घटना का अंजाम दिया और ऑटो से उतरकर चलते बने। जिसकी सूचना बाईपास थाना को दी गई। बाईपास थाना घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। बतलाया जाता है कि सर्वेश कुमार हिलसा से चलकर पटना आए थे। बाईपास थाना के महादेव स्थान पर उतरे और वहां से ऑटो पर बैठे। ओटो पर ऑटो चालक सहित चार आदमी बैठे थे।

सर्वेश कुमार ने बताया कि वह लोग जबरदस्ती हमारे बेग से तीन लाख छीन लिए और मुझे ऑटो से जबरदस्ती उतार कर चलते बने। जिसकी सूचना हमने स्थानीय थाना को दिया। थाना घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल कर रही है। इस तरह की घटनाएं पटना सिटी में कई बार पहले भी हो चुका है। ऑटो चालक के साथ लोग बैठते हैं और उन लोग घटना को अंजाम दे देते हैं। इस तरह की घटना बाईपास से लेकर पटना में कई बार घटित हुई है। अब देखना है कि प्रशासन इस घटना को कैसे सुलझा पाती है। अपराधियों को कबतक पकड़ लेती है अब यह वक्त ही बतलाएगा। जब अपराधी पकड़े जाएंगे तब खुलासा होगा कि इस घटना का अंजाम देने वाले कौन-कौन गिरोह के लोग हैं और कहां के रहने वाले हैं। इस तरह के और कहां-कहां लोग काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : बुजुर्ग आदमी को थाने बुलाकर टॉर्चर करने का मामला, हार्ट अटैक से हुई मौत, लोगों ने किया हंगामा

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 29 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Abhishek Bharti Arrest: अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर चतरा में उबाल,...

Abhishek Bharti Arrest, चतरा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने चतरा के कचहरी चौक पर प्रदर्शन...

Bihar Sports Infrastructure: ऊर्जा स्टेडियम में बनेगी 10 हजार दर्शकों की...

Bihar Sports Infrastructure, पटना: बिहार में खेल सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई योजनाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री...