Advertisement
Advertisement

भारत का वनडे सीरीज पर कब्जा, अक्षर पटेल रहे जीत के हीरो

मैन ऑफ द मैच बने अक्षर पटेल

त्रिनिदाद : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच

भारत ने रोमांचक अंदाज में जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया.

मैच के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मार कर अक्षर पटेल ने

भारत को जीत दिलाई. वे मैन ऑफ द मैच बने.

100वां मैच में शाई होप ने बनाया शानदार शतक

त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेले गए सीरीज का दूसरा मैच भी बेहद रोमांचक रहा.

टॉस जीत कर पहले खेलते हुए वेस्ट इंडीज की टीम ने 06 विकेट खोकर 311 रन बनाए.

जिसमें सौंवां वनडे मैच खेल रहे शाई होप ने शानदार शतक बनाया.

उनकी 115 रनों की शतकीय पारी में 8 चौके और तीन छक्के शामिल थे.

अपने सौवें वनडे मैच में शतक जमाने वाले शाई दुनिया के 10वें बल्लेबाज बन गए हैं.

पूरन ने खेली 74 रनों की तूफानी पारी

इस मैच में वेस्ट इंडीज के कप्तान पूरन ने 06 छक्कों की मदद से 74 रनों की तूफानी पारी खेली. भारत की ओर से शार्दूल ठाकुर ने तीन, दीपक हुड्डा, यदुवेंद्र चहल और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिले.

पारी के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर भारत की जीत

भारतीय पारी की शुरुआत करते हुए ओपनर शिखर धवन 13 रनों पर आउट हो गई जबकि शुभमन गिल ने 43 रनों की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव एकबार फिर असफल हो गए और सिर्फ 9 रन ही बना सके. हालांकि श्रेयस अय्यर (63). संजू सैमसन (54) और अक्षर पटेल (64) अर्धशतक बनाकर भारत की उम्मीदों को बनाए रखा. इस दौरान दीपक हुडा ने भी 33 रनों की पारी खेली. आठ विकेट पर पारी के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर भारत ने यह मैच जीत लिया.

शिखर धवन बने भारत के पांचवें कप्तान

भारतीय टीम के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में शिखर धवन टीम की अगुवाई कर रहे हैं. वेस्ट इंडीज को इस वनडे सीरीज में हराने के बाद शिखर धवन भारत के पांचवें कप्तान बन गए हैं जो वेस्ट इंडीज की धरती पर वनडे सिरीज जीतने में कामयाब हुए.

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...