Advertisement
Advertisement

IND vs WI: वेस्टइंडीज पर भारत की बड़ी जीत, 3-0 से वनडे सीरीज पर कब्जा

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 119 रनों से हराया, शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

त्रिनिदाद : वेस्टइंडीज पर भारत को बड़ी जीत मिली है.

इसी के साथ टीम इंडिया ने वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया.

भारत ने तीसरे वनडे में कैरेबियाई टीम को 119 रनों से हरा दिया.

पहली बार टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है.

137 रनों पर ढेर हो गई कैरेबियाई टीम

बारिश से बाधित इस मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद

36 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बनाए थे.

हालांकि, डकवर्थ लुईस नियम की वजह से वेस्टइंडीज को 35 ओवर में 257 रनों का लक्ष्य मिला था.

इसके जवाब में कैरेबियाई टीम 26 ओवर में 137 रनों पर ढेर हो गई.

वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही

भारत से मिले 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही. सलामी बल्लेबाज़ काइल मेयर्स और तीन नंबर पर बैटिंग करने आए शामराह ब्रूक्स खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. इन दोनों को मोहम्मद सिराज ने आउट किया.

भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टीक पाये वेस्टइंडीज के खिलाड़ी

इसके बाद ब्रेंडन किंग और शाई होम ने वेस्टइंडीज की पारी को संभाला. लेकिन भारतीय गेंदबाजों को ज्यादा देर सामना नहीं कर सके. होप 33 गेंदों में 22 रन बनाकर चहल की गेंद पर स्टम्प आउट हुए. इसके बाद कप्तान निकोलस पूरन ने किंग के साथ मोर्चा संभाला. दोनों बड़ी साझेदारी की तरफ बढ़ ही रहे थे कि अक्षर पटेल ने किंग को बोल्ड कर दिया. किंग ने 37 गेंदों में 42 रन बनाए. उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का निकला.

कप्तान पूरन को प्रसिद्ध कृष्णा ने किया आउट

इसके बाद वेस्टइंडीज की आखिरी उम्मीद कप्तान निकोलस पूरन थे. लेकिन वह बड़े शॉट्स खेलने के चक्कर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर कैच आउट हो गए. उन्होंने भी पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रनों की पारी खेली. पूरन के आउट होते ही भारतीय गेंदबाजों को मैच खत्म करने में ज्यादा समय नहीं लगा. इस दौरान कीसी कार्टी 05, अकीस हुसैन 01, कीमो पॉल 00, हेडन वाल्श जूनियर 10 और जेडन सील्स 00 पर आउट हुए. वहीं ऑलराउंडर जेसन होल्डर 09 रनों पर नाबाद लौटे.

युजवेंद्र चहल ने चटकाए चार विकेट

वहीं भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को दो-दो विकेट मिले. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला.

शुभमन गिल ने खेली नाबाद 98 रनों की पारी

इससे पहले भारतीय टीम ने शुभमन गिल के नाबाद 98 रनों की मदद से 36 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बनाए थे. भारत के लिए कप्तान शिखर धवन ने भी अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 58 रन बनाए. वहीं श्रेयस अय्यर ने 44 रनों की पारी खेली.

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...