सियासी हलचल के बीच बाबूलाल मरांडी पहुंचे दिल्ली

रांची. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी दिल्ली पहुंचे हैं।

बाबूलाल मरांडी पहुंचे दिल्ली

बता दें कि, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल होंगे। वे रांची में 30 अगस्त को अधिकारिक रूप से बीजेपी में शामिल होंगे। इसकी जानकारी अमस के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर बाबूलाल मरांडी दिल्ली गये हैं।

चंपई सोरेन बीजेपी में होंगे शामिल

चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की जानकारी देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन जी ने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से थोड़ी देर पहले मुलाकात की। वे आधिकारिक तौर पर बीजेपी में 30 अगस्त को रांची में शामिल होंगे।’

बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमांत बिस्वा शर्मा भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...