लव जिहाद पर बाबूलाल मरांडी का ट्वीट, कहा-ऐसे लोगों को कौन देता है संरक्षण,षड्यंत्र को रोकने की दिशा में काम करे मुख्यमंत्री

रांचीः लव जिहाद मामले को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया है. ट्वीट में उन्होंने का कि झारखंड में लव जिहादियों की हिम्मत इतनी बढ़ी हुई है कि सजा काट के आने के बाद भी न प्रशासन का डर है, ना फिर से पकड़े जाने का. विगत 14 जनवरी को अरमान खान ने लव जिहाद में रामगढ़ की ममता की निर्ममता से हत्या कर दी. ममता की हत्या के बाद अरमान का भाई आरजू खान ममता की बहन को जान से मारने की धमकी देने लगा. उक्त मामले में काफी दबाव के बाद आरजू की गिरफ्तारी हुई. अब वही आरजू खान जेल से निकलकर फिर से एक लड़की पर जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाते हुए कल रात 8 अन्य अपराधियों के साथ जबरन उसके घर घुसकर लड़की को जान से मारने का प्रयास किया.

ऐसे लोगों को कौन देता है संरक्षण

उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है. आखिर ऐसे लोगों को कौन संरक्षण देता है, जो दोबारा अपराध करने से भी नहीं हिचकते. राज्य में ऐसी घटनाओं में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोत्तरी हुई है. अभी गिरिडीह का मामला शांत भी नहीं हुआ कि अब रामगढ़ में ऐसा दुःसाहस. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को द केरला स्टोरी एक काल्पनिक फिल्म मात्र लगती हो, लेकिन झारखंड में बड़े पैमाने पर ऐसा षड्यंत्र चल रहा है, इन षड्यंत्रों को रोकने की दिशा में वे अपना राजधर्म निभाए.

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...