गीता कोड़ा हमला मामले में गरजे बाबूलाल, कहा-महिला जनप्रतिनिधि पर हमला कर रहे झामुमो के गुंडे

जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है” यही हाल झामुमो का हो चुका है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज गीता कोड़ा पर हुए हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपनी हार की निश्चितता देख कर झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गीता कोड़ा और उनकी सहयोगियों पर चुनाव प्रचार के दौरान जो कायराना हमला किया है उसकी जितनी निंदा की जाय कम हैं।

ये भी पढ़ें-JMM का बड़ा बयान, भाजपा के लोगों के रीढ़ की हड्डी नहीं है…… 

कहा कि दरअसल झामुमो और उनके सहयोगी दलों को पता है कि वे चुनाव में भाजपा के खिलाफ बुरी तरह हार रहे है, और इसी कुंठा में भाजपा के जुझारू कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं।

आगे उन्होंने कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा का दावा करने वाली जेएमएम की सरकार के गुंडे जब महिला जनप्रतिनिधि पर हमला करते हुए नहीं डर रहे हैं तो जरा सोचिए कि राज्य में जनता की क्या हालत होगी?

हमला गीता कोड़ा पर ही नहीं बल्कि सिंहभूम की जनता पर भी है

ये हमला सिर्फ गीता कोड़ा पर ही नहीं बल्कि सिंहभूम की जनता पर भी है जो गीता कोड़ा जी को अपना नेता मान चुकी है और सिंहभूम की जनता इसका सही सही जवाब देगी।

कहा कि सरायकेला मुख्यमंत्री का गृह जिला भी है और इस कृत्य में उनकी भी संलिप्तता का हमें संदेह है। दरअसल जबसे गीता कोड़ा जी बीजेपी में शामिल हुई हैं और कांग्रेस और झामुमो की सरकार नाकामियां और भ्रष्टाचार पर मुखर रूप से बोलने लगी है।

गीता कोड़ा जी अब भाजपा की सिपाही है

उस दिन से हेमंत सोरेन और उनकी षडयंत्रकारी कोटरी ने पहले सोशल मीडिया पर और अब सामने से हमले शुरू कर दिए हैं। झामुमो के सभी लंपटो और दंगाइयों को बातें समझ में आना चाहिए कि गीता कोड़ा जी अब भाजपा की सिपाही है, उनके ऊपर हुआ हर हमला, लोकतंत्र पर हमला करना होगा और हम उसका माकूल जवाब देंगे।

ये भी पढ़ें-अमर बाउरी ने सीएम चंपई सोरेन को लेकर कह दी बड़ी बात……. 

राज्य की पुलिस भी इन उपद्रवियों को रोकने में विफल साबित हो रही है। कहा कि चुनाव आयोग से आग्रह करूंगा की इस अपराधिक कृत्य का संज्ञान ले और तुरंत करवाई करें। मरांडी ने लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा कि और लोकतंत्र के इस उत्सव को शांति पूर्वक मनाएं।

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...