Advertisment

भाजपा के घोषणा पत्र पर JMM ने ये क्या कह दिया……

रांचीः भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी घोषणा पत्र जारी दिया है। जिसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भाजपा के घोषणा पत्र पर अपनी आपत्ति जाहिर की है। JMM के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के घोषणापत्र को मोदी का घोषणापत्र बताया है। इन्होंने कहा कि पहली बार पोलिटिकल पार्टी की देश में अवधारणा समाप्त होता हुआ दिख रहा है।

ये भी पढ़ें-बाल-बाल बची गीता कोड़ा, लाठी डंडे से हमला और…..

अधिनायक वादी राजनीति की ओर आज पहला कदम बढ़ा। जब संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी कही गई है। इसका मतलब ये है कि भाजपा अब चुनाव नहीं लड़ रही है। भाजपा ने इस लोकतंत्र में अधिनायक वाद और तानाशाही को समर्पण कर दिया है। घोषणापत्र में नया-नया शब्द आया। सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर गोल-गोल घूमाने की कोशिश की जा रही है।

भारत में 83 प्रतिशत गरीबी है

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार भारत में 83 प्रतिशत गरीबी है। इंटरनेशनल लेबर आर्गेनाइजेशन का रिपोर्ट के अनुसार 83 प्रतिशत गरीबी है। इंटरनेशनल हंगर इंडेक्स में 136 वें स्थान पर है। खून की कमी है मॉन्यूट्रिशन है। वहां कौन-सा सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर है। बोलते थे देश की सुरक्षा, प्रकृति की रक्षा, नारी सम्मान, मणिपुर ये सब कहां गया। पूरा का पूरा घोषणापत्र भाजपा का नहीं है।

400 का सिलेंडर 1400 हो गया

2014 में गारंटी दी थी कि गैस सिलेंडर का दाम नहीं बढ़ेंगे, 400 का सिलेंडर 1400 कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों के रीढ़ की हड्डी नहीं है। वे प्रधानमंत्री के सामने नतमस्तक हो गए हैं। लेकिन देश के लोगों के रीढ़ का हड्डी सीधा है, जो मोदी जी से सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि राज्यों के हक को छीनने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें-अवैध लॉटरी के धंधे में, आरोपी जेल में………

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भी उन्होंने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि भारत में सभी धर्मों का अपना लॉ है। उन्होंने कहा कि 700 साल यहां मुगल साम्राज्य रहा उस समय हिन्दू कभी खतरे में नहीं रहा, 200 साल इसाई हुकुमत रहा तब भी हिन्दू खतरे में नहीं रहा। जब से हिंदुस्तान में 10 साल भाजपा की बनी तब इनको हिन्दू खतरे में दिखने लगा।

BFCL Volleyball Tournament: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 10 विभागीय...

BFCL Volleyball Tournament, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), मरार स्थित परिसर में कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा...

Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: बिहार में 17 अगस्त से शुरू होगा...

Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: बिहार सरकार आज छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' (Student Support Portal) लॉन्च कर...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में एक भी पात्र नागरिक का नाम...

 झारखंड में SIR की समीक्षा के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए।Jharkhand SIR...