आमरण अनशन पर बैठे बाबूलाल शौर्य ने कहा- पप्पू देव की हत्या का हो सीबीआई जांच

सहरसा : जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत बिहरा गांव में खगड़िया से बिहरा पहुंच कर बाबूलाल शौर्य पप्पू देव हत्या की सीबीआई से जांच कराने के लिए आमरण अनशन पर बैठ गये हैं. जानकारी हो कि बीते 18 दिसंबर की रात पप्पू देव की मौत हार्ट अटैक से हो गयी जिस बात की पुलिस ने प्रथम पुष्टि की थी. लेकिन जब पप्पू देव के परिजन पप्पू देव की शरीर को देखे तो पता चला कि उनकी पुलिसिया हिरासत में पीटपीट कर हत्या कर दिया गया. उस हत्या के बाद परिजनों एवं पप्पू देव के समर्थकों में आक्रोश व्याप्त हो गया, और उनकी हत्या की मुख्यमंत्री से न्यायिक जांच और सीबीआई से जांच कराने की मांग की है.

इसी कड़ी में 01 जनवरी 2022 से खगड़िया से सहरसा पहुंच कर एवं बिहरा स्थित पप्पू देव के गांव में बाबूलाल शौर्य आमरण अनशन पर बैठ गये हैं. बाबूलाल शौर्य ने बताया कि यह अनशन लोकतंत्र एवं प्रजातंत्र को बचाने के लिए किया गया है. बीते दिन पप्पू देव जैसे डॉन की पुलिस हिरासत में मौत हो गयी. इस मौत को सुनकर लगा कि सामान्य तरीके से मौत हुई होगी, लेकिन जब मीडिया ने उस तस्वीर को दिखाया जिसमें उनके शरीर पर कई जख्म के निशान है, उनके मस्तिष्क में खून जम गया. उनकी मौत पिटाई से हुई और जब तक उनका सीबीआई के माध्यम से जांच नहीं होगा मैं अनशन पर बैठा रहूंगा। बता दें कि ये वहीं बाबूलाल शौर्य हैं जो कई जगहों पर अपने अनशन को सफल करवा कर ही उठा है. बहरहाल बाबूलाल शौर्य के धरना प्रदर्शन की जानकारी से प्रशासनिक महकमा में अंदरूनी हलचल मच गयी है.

रिपोर्ट : राजीब झा

हैवानियत का नंगा नाच- अबोध बेटे के सामने पत्नी की रॉड मार कर हत्या

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...