कुछ अधिकारी सरकार के गलत काम के टूल – किट बन रहे हैं : बाबूलाल

रांची: भाजपा अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी ने कहा है कि राज्य के कुछ अधिकारी सरकार के गलत काम का टूल किट बन रहे हैं.

हमने पहले ही अनुरोध किया था कि सरकार के गलत काम का टूल किट ना बने नहीं तो करनी का फल भुगतना पड़ेगा, लेकिन लगता है कि झारखंड के कुछ अधिकारी न सुधरने की कसम खा रखी है.

इडी ऐसे अधिकारी से कड़ाई से पेश आकर पूरे गिरोह व उनके कारनामे का पर्दाफाश करे, दूसरे लोग भी इससे सबक लें.

कानून से हटकर काम करने से पहले ऐसे शातिर लोग सौ बार सोचें, श्री मरांडी ने कहा कि रोज नये खबरों में देख राहा हूं कि जेल से लेकर पुलिस और प्रशासन के कुछ लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं.

बारी-बारी से गलत काम कर फसते जा रहे हैं. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम को ईडी ने विजय हांसद को होस्टाइल करा गवाही से मुकरवाने में सक्रिय भूमिका निभाने के आरोप में तलब किया है.

आरोप तो यहां तक है कि विजय हांसदा को हाइकोर्ट से केस वापस कराने के लिए वहां के डीसी और एसपी साहबगंज से खुद लेकर रांची आये थे. यहाँ कई महानुभावों से मिलाया था.

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...